आज समाचार
पाकिस्तान ने 21 दिन बाद छोड़ा बीएसएफ जवान

अमृतसर
21 दिन पहले गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को आखिरकार रिहा कर दिया गया है। वह पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजेे पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सकुशल सौंप दिया है। यह प्रत्यर्पण अमृतसर के अटारी स्थित संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पूर्णम कुमार की स्वदेश वापसी के दौरान उनका परिवार भी अटारी चेक पोस्ट पर मौजूद था। आपको बता दें कि उनकी पत्नी रजनी शॉ गर्भवती हैं। वह अपने पति के पाकिस्तान के कब्जे से छुड़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर गुहार लगा रही थीं। आखिरकार भारत सरकार ने डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया और आखिरकार पाकिस्तान को छोडऩा पड़ा।








