5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ Itel A90 भारत में लांच, कीमत भी बेहद कम

नई दिल्ली। Itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Itel A90 को लांच कर दिया है। यह Itel का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो ऑक्टाकोर चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 4GB रैम दी गई है और 5000mAh बैटरी है। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले है जिसमें डाइनेमिक बार फीचर भी कंपनी ने दिया है। फोन 13MP के मेन रियर कैमरा के साथ आता है।
फोन की कीमत की बात करें तो Itel A90 की भारत में कीमत 6,499 से शुरू होती है जिसमें फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट आता है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs. 6,999 है। कंपनी ने फोन को Starlit Black और Space Titanium कलर्स में उतारा है। फोन खरीद के लिए उपलब्ध है और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा देश में चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से पर्चेज किया जा सकता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 13MP का मेन सेंसर मिलता है। वहीं, फ्रंट की ओर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल जाता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में 10W का चार्जर दिया है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IP54 रेटिंग के साथ आता है।








