सरेंडर कर दो बेटा, कहती रही मां, ममता के आगे भी नहीं बदला आतंकी का मन, फिर भी सेना पर चलाई गोली

त्राल में हुए एनकाउंटर में मारे गए आमिर वानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। वीडियो में आमिर वानी की मां उससे वापस आने की गुजारिश करती हुई भी नजर आती है, लेकिन उसने मां की बात मानने से इनकार कर दिया। मां के साथ वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी मां उसे लोकल भाषा में कह रही हैं कि ‘बेटा सरेंडर कर दो’, लेकिन वह मां की एक नहीं सुनता है और सेना पर फायरिंग करता है। आखिरकार सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया। वीडियो कॉल पर बात करने वक्त आमिर की मां उससे कहती है कि सरेंडर कर दो। जवाब में आमिर कहता है- फौज को आगे आने दो फिर देखता हूं। यह एनकाउंटर के पहले का पहले का फुटेज है, जिस घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, वहीं से वह वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
वीडियो कॉल पर बात करते वक्त उसके हाथ में एके-47 रायफल भी नजर आती है। आमिर से उसकी मां, बहन और एनकाउंटर में मारे गए आसिफ की बहन ने भी बात की थी। आसिफ की बहन ने पूछा था, मेरा भाई कहां है। वही त्राल एनकाउंटर का ड्रोन वीडियो सामने आया है। वीडियो में आतंकियों को छिपते और फायरिंग करते देखा जा सकता है। एक अन्य फुटेज में एक आतंकी को ढेर होते भी देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा था कि जैश के आतंकी के हाथ में बंदूक थी और चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी








