आज समाचार

जट्टपुर-चगरां स्कूल के विकास पर खर्चे 26.34 लाख, सांसद चब्बेवाल ने किया उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगी सुविधा

होशियारपुर

सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल ने शुक्रवार गांव जट्टपुर और चगरां के सरकारी स्कूलों में पंजाब शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत 2634 लाख रुपए की लागत से निर्मित तीन आधुनिक कक्षाओं और चारदीवारी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है जिससे सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है और विद्यार्थियों को बेहतर सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षिक माहौल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है जिससे अब इन स्कूलों में दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। डा. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा संबंधी विचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति प्रदान करता है।

सांसद ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों से हाल ही में 5994 शिक्षकों की भर्ती की गई है जिनमें से 700 शिक्षक जिला होशियारपुर में नियुक्त हुए हैं। सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है उन्होंने गांव वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं। इस उद्घाटन समारोह में सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे, प्रिंसीपल करण शर्मा, जिला स्मार्ट क्लासरूम को-ऑर्डिनेटर सतीश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर रजनीश कुमार गुलियानी, मीनाक्षी वशिष्ट, नीलम, रजनी, अंकुर शर्मा, सरजू सूरी, राजेश कपूर, बलविंदर कुमार, बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच प्रेम कुमार, अनुराधा सरपंच न्यू जट्टपुर, गुरमीत सिंह, सरपंच कुलविंदर कौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button