आज समाचार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, टॉप-3 में बेटियां

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. अमरपाल सिंह ने नतीजों की घोषणा की। बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में फरीदकोट जिले की अक्षनूर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला श्री मुक्तसर साहिब की रतिंदरदीप कौर दूसरे स्थान पर तथा मलेरकोटला की अर्शदीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं।





