आज समाचार
शहीद दिनेश के परिवार को 4 करोड़ देगी सैनी सरकार, गांव का नाम ‘दिनेशपुर’ रखने की घोषणा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी का मुकाबला करते हुए आठ मई को शहीद हुए पलवल के जवान दिनेश कुमार शर्मा के परिवार को चार करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
नायब सैनी ने जवान के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव का नाम ‘दिनेशपुर’ रखे जाने का भी निर्णय किया गया है और जवान के पिता की सुझाई जमीन पर एक पार्क का निर्माण भी किया जाएगा, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर दिनेश कुमार पार्क’ रखा जाएगा।








