आज समाचार

तीस हजार रिश्वत लेेते पकड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम जालंधर के सहायक टाउन प्लानर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को 3000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को काम करवाने वाले लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी वह जानबूझकर आवेदनों की मंजूरी में देरी कर रहा था और लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

उन्होंने कहा कि जालंधर क्षेत्र में 70 प्रतिशत बिल्डिंग प्लान नगर निगम द्वारा पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं लेकिन उक्त सहायक टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ट ने रिश्वत मिलने तक कुछ आवेदनों पर विचार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button