आज समाचार

विपक्ष फेल, तो लगातार जीत रही भाजपा, ओवैसी बोले, बीजेपी ने 50 फीसदी हिंदू वोटर्स अपने पक्ष में किए

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर तीखे बयान दिए हैं और सरकार के सख्त फैसलों का खुलकर समर्थन किया है। इससे पहले उन्हें बीजेपी की ‘बी-टीम’ कहा जाता था और विपक्षी दलों की ओर से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर वोट काटने वाली पार्टी होने के आरोप लगाए जाते हैं। इन सभी आरोपों पर ओवैसी ने विपक्ष को ही आड़े हाथों लिया है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की बी टीम होने के आरोपों पर कहा कि ये सब बकवास है, कभी इन तमाम जोकरों को मेरे सामने बैठाइए, डेटा पर बात करते हैं, क्योंकि ये लोग झूठे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है क्योंकि विपक्ष फेल साबित हुआ है और बीजेपी ने हिंदू वोटों को एकजुट कर लिया है। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि वह मोदी विरोधी वोटों में सेंध लगाते हैं।

ओवैसी ने कहा कि अगर मैं 2024 के संसदीय चुनावों में हैदराबाद, औरंगाबाद, किशनगंज और कुछ अन्य सीटों पर चुनाव लड़ता हूं और बीजेपी को 240 सीटें मिलती हैं तो क्या मैं जिम्मेदार हूं? उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आ रही है, क्योंकि विपक्ष विफल है। बीजेपी चुनाव जीत रही है, क्योंकि इसने लगभग 50 फीसदी हिंदू वोटों को अपने पक्ष में कर लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button