आज समाचार

जालंधर में पांच किलो हेरोइन जब्त, पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 22 हजार ड्रग मनी बरामद

जालंधर

जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध् मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच किलो हेरोइन और 22 हजार की ड्रग मनी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा निवासी लंबा पिंड चौक के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 122 दिनांक 20.05.2025 के अंतर्गत धारा 21सी-27ए-61-85 एनडीपीएस एक्ट थाना डिवीजन नंबर आठ में दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। जिसमें एफआईआर नंबर 96 दिनांक 11.05.2025, धारा 109, 191(3) 190, और तीन बीएनएसएसए 25-54-59 आम्र्स एक्ट के तहत थाना बस्ती बावा खेल, एफआईआर नंबर 30 दिनांक 07.04.2020, धारा 25-54-59 आम्र्स एक्ट, 188, 212, 216 आईपीसी, और 22-61-85 एनडीपीएस के तहत थाना डिवीजन नंबर और एफआईआर नंबर 127 दिनांक 01.07.2020, धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, धारा 379बी, 382, 482, 465, 468, 471, 120-बी और 216 आईपीसी तथा धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत थाना भार्गो कैंप में मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button