हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से अब मुंबई और उज्जैन पुलिस भी करेगी पूछताछ

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से अब अब मुंबई और मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस भी पूछताछ करेगी। ज्योति ने तीन बार मुंबई जाकर वीडियो बनाए थे। मुंबई पुलिस जानना चाहती है कि उसने कहां-कहां के वीडियो बनाए और उन्हें किस-किस के साथ शेयर किया। साथ ही ज्योति उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी गई थी। उज्जैन पुलिस की पांच मेंबरों की टीम हिसार पहुंची है। उज्जैन में ज्योति ने महाकाल मंदिर के वीडियो बनाए थे। जिसे किसके साथ शेयर किया गया, इस बारे में ज्योति से पूछताछ होगी।
यहां बता दें कि ज्योति ने अपने बचाव के लिए अभी तक कोई वकील नहीं किया है। गुरुवार को भी जब हिसार कोर्ट में एनआईए ने उसक पेश किश और रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, तो उसका पक्ष रखने के लिए वहां कोई वकील नहीं था। ऐसे में कोर्ट ने ज्योति की लीगल मदद के लिए डिफेंस लीगल एंड काउंसिल को आदेश दिए और कोर्ट में इससे जुड़े तीन वकीलों ने उसी वक्त ज्योति के बचाव में दलीलें दीं। सरकार की ओर से सहायक जिला न्यायवादी मनदीप बडक़ पेश हुए। हालांकि कोर्ट ने उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।








