आज समाचारमनोरंजन

कुल्लू में ‘राहु केतु’ की शूटिंग शुरू

जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित रथ मैदान में ‘राहु-केतु’ फिल्म के सीन फिल्माए गए। ढालपुर मैदान में शूटिंग के दौरान कुल्लवी संस्कृति, रामलीला और मेले की झलक को दिखाया गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक, फिल्म में राजनेता की भूमिका में भी कुल्लू के युवा को काम करने का मौका मिला। ढालपुर में एक बड़ा पोस्टर लगाया गया, जिसमें ‘हिमाचल बचाओ पार्टी’ का नाम लिखा था। ढालपुर में 22 और 23 मई को फिल्म शूटिंग का शेड्यूल रखा था। मेले का दृश्य दर्शाने के लिए रथ मैदान में मेले का सेटअप लगाया। ‘राहु-केतु’ फिल्म में वरुण शर्मा, चंकी पांडे, पुल्कित सम्राट शूटिंग को कुल्लू आए हैं। शुक्रवार को भी शाम होते ही दर्शकों की भीड़ शूटिंग देखने के लिए उमड़ी रही।

शूटिंग के चलते स्थानीय कारोबारियों का कारोबार काफी अच्छा चला। ढालपुर के आसपास के सभी होटल भी शूटिंग यूनिट के चलते पैक चल रहे हैं। दो दिनों तक ढालपुर में चली शूटिंग यूनिट शनिवार को कसोल जाएगी। रविवार से कसोल की वादियों में फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यूनिट अभी कुछ दिनों तक कुल्लू-मनाली के विभिन्न स्थलों पर शूट करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button