आज समाचार

विवादित बयान पर बीजेपी राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की सफाई, बोले…पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली

बीजेपी राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर युवाओं को प्रेरित करने को लेकर ऐसा बोला था, किसी अन्य संदर्भ में नहीं, मगर इसे दूसरा रूप दे दिया गया। जांगड़ा ने कहा कि मेरे बयान का संदर्भ था कि हमारे देश की महिलाओं को झांसी की रानी और अहिल्याबाई होलकर का इतिहास पढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं यह कभी नहीं मानता कि हमारे देश की महिलाएं कायर और कमजोर हैं, बल्कि हमारे देश की महिलाएं तो वीर हैं। महिलाओं को अपने अंदर झांसी की रानी और अहिल्याबाई होलकर के जब्बे को जगाने की जरूरत है। जिस तरीके की परिस्थितियां पहलगाम में सामने आईं, ऐसी स्थिति से वीरता के साथ लडऩे में सक्षम हों। विपक्ष के बढ़ते दबाव के बाद भाजपा हाईकमान राज्यसभा सांसद जांगड़ा पर कार्रवाई कर सकता है।

हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद अपने विवादित बयान पर चारों तरफ से घिरे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जांगड़ा का यह शर्मनाक बयान बताता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान के लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों व उनकी पत्नियों पर ही सवाल उठा रहे हैं। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा था कि अगर हर पर्यटक अग्निवीर होता तो आतंकियों को घेर लेते। इसी सोच के साथ पीएम मोदी ने आग्निवीर योजना की शुरुआत की थी। यह ट्रेनिंग पर्यटकों के पास होती तो 3 आतंकवादी 26 लोगों को नहीं मार पाते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button