विदेशी दुल्हनों के चक्कर में न फंसें चीनी, ड्रैगन की हिदायत, विदेशी पत्नी खरीदने की गलत सोच पूरी तरह छोड़ दें

बीजिंग
बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को विदेशी महिलाओं से विवाह नहीं करने की चेतावनी दी है। चीन ने बांग्लादेश में रहने वाले चीनी नागरिकों को ऑनलाइन डेटिंग और झूठे शादी के प्रस्तावों से बचने की सलाह दी है। जारी एडवाइजरी में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे ‘विदेशी पत्नी खरीदने’ की गलत सोच को पूरी तरह छोड़ दें। चीनी नागरिकों को शॉर्ट वीडियो देखकर अवैध मैचमेकिंग एजेंसियों से बचने और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर सीमा पार डेटिंग सामग्री से सावधान रहने की सलाह दी है। बांग्लादेश के अलावा, वियतनाम और लाओस जैसे देश भी लंबे समय से विदेशी दुल्हनों के स्रोत रहे हैं। कुछ एजेंसियों को संभावित ग्राहकों को धोखा देने के लिए जाना जाता है, दुल्हन दिए बिना उनके पैसे हड़प लेते हैं। जीवनसाथी नहीं मिल पाने के कारण चीन में करीब तीन करोड़ पुरुषों को अकसर लेफ्टओवर मैन (ये ऐसे पुरुष हैं, जिनकी शादी नहीं हो पाई है) कहा जाता है।








