अंतर्राष्ट्रीय

नक्सलियों ने विस्फोटक से भरे ट्रक को लूटा

ओडिशा के राउरकेला से बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। यहां नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को लूट लिया है। ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक लोड था। इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा पुलिस अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि घटना के समय ट्रक राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था। इसी बीच नक्सलियों ने ट्रक को रोककर चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को सारंडा के घने जंगलों की ओर ले गए।

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने ट्रक चालक को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया, लेकिन ट्रक और विस्फोटकों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारंडा जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button