आज समाचार

शाहपुर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर की थी हत्या

होशियापुर के हलका दसूहा के गांव शाहपुर में ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी काबू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड हासिल किया। प्रैस वार्ता दौरान जानकारी देते हुए डीएसपी बलविंदर सिंह जोड़ा थाना मुखी राजिंदर सिंह ने बताया कि 15 मई को दसूहा के गांव शाहपुर में जोगिंदर सिंह नामक व्यक्ति की जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देने वाला व्यक्ति गांव का ही मंजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह था। पुलिस की पहली जांच में सामने आया आरोपी मंजीत सिंह का गांव के ही रहने वाले जोगिंदर के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। 15 मई को सुबह जब मृतक जोगिंदर सिंह दवाई लेने के लिए अड्डा खोड़ा निकला । जैसे ही गांव के कुछ दूर लिंक रोड पर पहुंचा तो ट्रैक्टर सवार मंजीत सिंह ने मृतक जोगिंदर सिंह को मोटरसाइकिल सहित कुचल डाला।

ओर घसीटता हुआ काफी दूर ले गया। ओर आरोपी ट्रैक्टर छोडक़र वहां से भाग निकला। जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार को सूचना मिलते ही उनके द्वारा दसूहा थाना में सूचना दी। मौके पर पहुंची हमारी टीम ने जांच के मृतक के बेटे बन्नी के बयानों के बाद हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसको पकडऩे के लिए तीन टीमें काम कर रही थी। जहां हमारी पुलिस टीम ने आरोपी को दसूहा एरिया से दबोच लिया। पुलिस ने इस अब इस सारी घटना में प्रयोग किए ट्रैक्टर को भी पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button