अंतर्राष्ट्रीय
वाशिंगटन में गोलीबारी, सात लोग घायल, 3 गंभीर

सैन फ्रांसिस्को। वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पीडि़तों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि हमला अन्य हमलावारों पर किया गया या फिर पीडि़तों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।






