रूस-यूक्रेन में फिर बड़ी तबाही, कीव समेत पांच शहरों में विनाश

रूस और यूके्रन के बीच चल रहे संघर्ष में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। रविवार को रूस ने लगातार नौ घंटे तक मिसाइलों और ड्रोन से यूके्रन के कई अहम शहरों पर हमले किए, जिनमें राजधानी कीव भी शामिल है। इन हमलों में 12 यूके्रनी सैनिकों की भी मौत की सूचना है। ये हमले उस वक्त हुए हैं, जब दोनों देशों के बीच इस सप्ताह इस्तांबुल में शांति वार्ता की तैयारी चल रही है। अचानक हुए इस बड़े हमले ने युद्ध की स्थिति को और जटिल बना दिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। यूके्रन की सेना ने बताया कि एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए। हालांकि, इस केंद्र के स्थान की जानकारी साझा नहीं की गई। इसके अलावा, द्निप्रोपेट्रोव्स्क, ज़ापोरिजि़्जय़ा, ओडेसा और खारकीव जैसे नागरिक इलाकों में भी बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए।
कीव और उसके आसपास के क्षेत्रों पर भी शनिवार रात से हमले जारी रहे। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि रूस ने ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ा दी है, ताकि नागरिक इलाकों को निशाना बनाया जा सके। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए।
वार्ता से पहले बढ़ा तनाव
यूके्रन के विदेश मंत्री एंड्री साइबिहा ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि रूस शांति वार्ता की बातें करता है, लेकिन असलियत में हमला और आतंक फैलाता है। यह हमला इस हफ्ते इस्तांबुल में होने वाली यूके्रन-रूस वार्ता से पहले हुआ है। यूके्रन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की वार्ता में क्या मंशा है, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है। फिलहाल रूस के हमले जारी हैं और शांति की ओर कोई गंभीर संकेत नहीं दिख रहे।