आज समाचार
उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब अंग्रेजी, गणित होंगे अनिवार्य

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यूपी सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाकर मदरसा सिलेबस के पुनर्गठन का आदेश दिया है। मदरसा शिक्षा प्रणाली में पहले अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे विषय ऑप्शनल थे, जिन्हें अब अनिवार्य किया जा रहा है। मॉडर्न एजुकेशन के तहत इन विषयों को अनिवार्य कर दिया जाएगा।
इन बदलावों के साथ ही सरकार ने मदरसा शिक्षा में सुधार और सुचारू संचालन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी का अध्यक्ष माइनॉरिटी वेलफेयर के डायरेक्टर को बनाया गया है। इस कमेटी में अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, वित्त और न्याय विभाग के विशेष सचिव सदस्य होंगे।