आज समाचार

नगर निगम सप्लाई कर रहा गंदा पानी, होशियारपुुर में प्रांतीय नेता रणजीत राणा ने उठाया मुद्दा

होशियारपुर

बुधवार शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे के स्थानीय कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए शिवसेना शिंदे के प्रांतीय नेता रणजीत राणा ने कहा कि होशियारपुर में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है वहीं विजय नगर व आसपास की कलोनीयों वह शहर के कई इलाकों में गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं मिडिया और लोगों द्वारा नगर निगम अधिकारियों के ध्यान में लाने के बावजूद भी गंदे पानी की समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया है। जबकि हर साल गंदा पानी पीने के कारण भारी संख्या में लोग उल्टीए दस्त और अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। विजयनगर वह आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई के लिए जो जमीन में घटीया पाइप लाइन डाली गई है।

जो जगह-जगह से टूट जाती है जिसकी मैं खुद कई बार नगर निगम से शिकायत चुका हूं इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि शहर के पूर्व मंत्री व मौजूदा एमएलए ब्रह्म शंकर जिंपा जो कई बार अपने वार्ड के म्युनिसिपल काउंसलर भी रहे हैं लोगों ने भारी मतों से इसीलिए चुना था कि वह जनता की मुश्किलों को नजदीक से जानते होंगे और जनता को आ रही मुश्किलों का हल करेंगे, परंतु उनका सारा ध्यान लोगों के उद्घाटनों,दौरों और समारोहों में आने जाने तक ही सीमित रहता है जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए उनका अपने दफ्तर में बैठने का कोई भी टाइम टेबल नहीं है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button