आज समाचार

तृणमूल कांग्रेस की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजद नेता पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी

 कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजद नेता पिनाकी मिश्रा से दूसरी शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने तीन मई को ही जर्मनी में शादी कर ली थी। हालांकि, सेरेमनी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। महुआ 50 साल की हैं। वहीं, 65 साल के पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी के पूर्व सांसद और सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील भी हैं। दोनों की यह दूसरी शादी है। महुआ के पति पिनाकी मिश्रा 1996 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर पुरी से लोकसभा सांसद बने थे।

वे दो साल तक सांसद रहे। इसके बाद 2009 में बीजद के टिकट पर दूसरी बार पुरी के सांसद चुने गए। फिर 2014 और 2019 में लगातार तीन बार चुनाव जीते। 2024 के चुनाव में भाजपा के संबित पात्रा ने उन्हें पुरी से चुनाव हरा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button