मनोरंजन

इशारों में ही गहरा हो गया विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का प्यार

मुंबई। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजऱ रिलीज हो गया है। टीजऱ में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी कहानी शुरू हो जाती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के ज़रिए प्यार गहराता है, लेकिन बाद में दूरी भी दिखती है। टीजऱ में डांस और सफर के कुछ सीन इस रिश्ते को और खास बनाते हैं।

फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। विक्रांत एक भावुक किरदार में हैं और शनाया अपनी पहली फिल्म में ही असर छोड़ती हैं। टीजऱ में विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। इसे मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशक संतोष सिंह हैं। कहानी भी मानसी बागला ने ही लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button