आज समाचार
काम अधूरा रह गया, अगले साल जरूर पूरा करेंगे

मुंबई। आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कुछ दिन बाद टीम की को-ओनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
उन्होंने अपनी टीम, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है और वादा किया है कि अगली बार उनकी टीम ट्रॉफी जीतने के लिए जरूर लौटेगी। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर टीम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, जैसा हम चाहते थे वैसा अंत नहीं हुआ, लेकिन सफर बेहद शानदार रहा। ये एक रोमांचक, प्रेरणादायक और मनोरंजक सीजन था। मुझे हमारी यंग टीम पर गर्व है। हमारे शेरों ने पूरे टूर्नामेंट में जिस जज्बे और हिम्मत के साथ खेला, वो काबिले तारीफ है।








