आज समाचार

चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप, तेजस्वी बोले, बीजेपी को पहले ही मिल जाती है चुनाव की तारीख

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संवैधानिक संस्थाओं को ‘हाईजैक’ कर लिया है। खासकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा को चुनाव की तारीखों की जानकारी आम जनता से पहले ही मिल जाती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई है, संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि भाजपा की आईटी सेल को चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव की तारीखों की जानकारी मिल जाती है। यह गंभीर सवाल है और हम इसकी निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि तब महागठबंधन को सरकार बनानी चाहिए थी, लेकिन परिणामों में गड़बड़ी की गई। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली का आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button