आज समाचार
सोना हुआ सस्ता, चांदी में मजबूती

सप्ताहांत सोना 100 रुपए सस्ता तथा चांदी 4200 रुपए महंगी बिकी । इस दौरान चांदी सिक्का में भाव बने रहे। कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97100 रुपए पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 97000 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 98300 रुपए पर हुई और यह शनिवार को 102500 रुपए बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 98300 नीचे में 96800 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 102500 तथा नीचे 97000 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3312 डॉलर तथा चांदी 3600 सेन्ट प्रति औंस बिकी।





