आज समाचार

भीषण गर्मी के चलते बदल गई स्कूलों की टाइमिंग

असम में कामरूप मेट्रो जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए बुधवार से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कामरूप मेट्रो स्कूल निरीक्षक की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला आयुक्त से प्राप्त निर्देश के अनुसार, तापमान में लगातार वृद्धि और भीषण गर्मी के कारण सामान्य स्कूल समय में पुनर्निर्धारण किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय सुबह 07:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक, माध्यमिक विद्यालय सुबह 07:30 बजे से अपराह्न 12 बजे और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुबह 07.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होंगे। बुधवार से कामरूप मेट्रो जिले के तहत आने वाले सरकारी, प्रांतीय और निजी स्कूलों के लिए पुनर्निर्धारित समय लागू है। सभी स्कूलों को सुबह की सभा कक्षा के अंदर या छायादार क्षेत्र में आयोजित करने और कोई भी बाहरी गतिविधि आयोजित नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button