खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका ने की प्लेइंग 11 की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए अपनी एकादश की घोषणा कर दी है। आज यहां मीडिया के समक्ष एकादश के चयन को लेकर बावुमा ने कहा है कि मुल्डर काफी युवा हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मुल्डर के साथ खेलने, उन्हें देखने और पिछले दो वर्षों में लाल गेंद के प्रारूप में उनके प्रदर्शन को देखकर मुझे लगता है कि उनका एकादश में होना टीम के लिए मजबूती प्रदान करेगा। यह उनके आत्मविश्वास को बढाएगा, उसका समर्थन करते रहने और उसे वह करने देने के बारे में है जो वह सबसे अच्छा करता है। दबाव की स्थिति में खेलना उसके पास मौका है।

उन्होंने कहा कि केशव महाराज एकमात्र पूर्णकालिक स्पिनर हैं। वह इस गेंदबाजी लाइनअप में लुंगी एनगिडी के साथ कैगिसो रबाडा, मार्को जेनसन भी शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे डेन पैटरसन (पैटो) भी एकादश में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लुंगी का रिकॉर्ड भी बेहतर है वह पैटो से कुछ भी कम नहीं है। उसके पास अनुभव है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश इस प्रकार है:- एडन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button