आज समाचार

हरियाणा में एक साथ चार बच्चों का जन्म, दो लडक़े-दो लड़कियां, पिता बोला, यह चमत्कार

हरियाणा के सिरसा में एक 24 साल की महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लडक़े और दो लड़कियां शामिल हैं। खास बात यह है कि महिला पहली बार मां बनी है। डिलीवरी के बाद अब सभी बच्चे और मां रज्जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। परिवार में खुशी का माहौल है, बच्चों की दादी और परदादी के साथ नानी भी उनकी देखभाल के लिए पहुंच गई हैं।

दिनभर पूरा परिवार बच्चों को संभालने में लगा रहता है। डाक्टरों के लिए भी यह केस काफी चुनौतीपूर्ण और खास रहा, क्योंकि डिलीवरी काफी रिस्की थी। वहीं बच्चों के पिता ने कहा कि हमारे लिए यह किसी चमत्कार की तरह है। हम में से किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी, परिवार में सब खुश हैं। सिरसा के टीटू खेड़ा गांव के रहने वाले सोनू की शादी एक साल पहले ही केशुपुरा गांव की रज्जो से हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button