पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, माहिलपुर के चांदसू ब्राह्मणा में पेश आया हादसा, मौके पर तोड़ा दम

होशियारपुर
निकटवर्ती गांव चांदसू ब्राह्मणा में पेड़ की टहनी से टकराने से 40 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना माहिलपुर की पुलिस ने मोटरसाइकिल व शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानेदार गुरनेक सिंह ने बताया कि गौरव जोशी 40 पुत्र नरेश जोशी निवासी गांव इंदर नगर फगवाड़ा अपने बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी 36 एल 6753 पर बाबा बालक नाथ से अपने गांव लौट रहा था।
जब वह ब्लॉक माहिलपुर के गांव चांदसू ब्राह्मणा के पास पहुंचा तो रास्ते में पेड़ की टहनी से टकरा गया जिससे वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मोटरसाइकिल व शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
नशे की हालत में युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
मोगा। पुलिस द्वारा नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल की एएसआई वीरपाल कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान अजीत वाल की दाना मंडी में नशे की हालत में युवक पड़ा मिला। पुलिस ने युवक हरमन सिंह रामा निवासी गांव चूडचक्क को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।
गाड़ी में ले जाकर पिलाया जहर, आरोपी अरेस्ट
मोगा। दो युवकों एक युवक के घर पहुंचे तथा उसे बुगीपुरा में किसी काम के सिलसिले में चलने के लिए कहा इस पर युवक ने अपनी गाड़ी निकाली और तीनों बुगीपुरा की ओर चल पड़े। रास्ते में अपने साथी को जहरीली चीज देकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।








