आज समाचार

भारतीय सेना को हथियार सप्लाई करेगी रिलायंस

नई दिल्ली-अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने डिफेंस सेक्टर की एक डील को लेकर अहम ऐलान किया है। रिलायंस इन्फ्रा की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की डाइहल डिफेंस ने मंगलवार को कहा कि वे भारतीय सशस्त्र बलों को हथियारों की आपूर्ति के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार कर रहे हैं। इसके जरिए 10 हजार करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद है। ंरिलायंस डिफेंस ने कहा कि इस साझेदारी से भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने वाली अत्याधुनिक ‘वल्केनो 155 मिमी सटीक निर्देशित गोला-बारुद’ प्रणाली के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। बयान के मुताबिक, 155 मिलीमीटर तोप के अंतिम चरण में निर्देशित होने वाले गोले अनुमानित प्रभाव क्षेत्र तक पहुंचने के 10 सेकंड पहले ही लक्ष्य पर हमला कर सकते हैं।

इसमें लगी प्रणाली की वजह से दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग उपकरण भी इसे आसानी से निष्क्रिय नहीं कर सकते हैं। अपग्रेडेड गोला-बारूद प्रणाली में लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए अत्याधुनिक लेजर और जीपीएस-निर्देशित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल होगा, जिससे इसकी सटीक हमला करने की क्षमता बढ़ेगी। रिलायंस डिफेंस ने कहा कि उसके पास उन्नत गोला-बारूद प्रणालियों के विकास और आपूर्ति के जरिए संभावित रूप से 10,000 करोड़ रुपए का राजस्व पैदा करने का बाजार अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button