आज समाचार

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी लांच

नई दिल्ली। दोपहिया और तिपहिया सेग्मेंट में ग्लोबल लीडर टीवीएस मोटर कंपनी ने 20 सालों की रेसिंग की धरोहर, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता एवं दुनिया भर में छह मिलियन से अधिक राइडरों के भरोसे का जश्न मनाते हुए नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी का अनावरण किया। रेस के मैदान से उत्पन्न और सडक़ के लिए निर्मित टीवीएस अपाचे मोटरसाइकलें रेसिंग में शानदार परफॉर्मेंस देती हैं। इन्हें खासतौर पर उन राइडरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपनी मोटरसाइकल से पावर, कंट्रोल और रिफाइनमेंट की उम्मीद रखते हैं।

अपाचे सीरीज़ बेजोड़ विश्वसनीयता और रोमांच के साथ सेग्मेंट में अग्रणी परफॉर्मेंस देना जारी रखे हुए हैं। ओबीडी2बी कम्प्लायंट टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी कई महत्त्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आती है, जो राइडिंग के अनुभव को बेहतरीन बना देते हैं। इसमें शानदार कंट्रोल और शार्प कॉर्नरिंग क्षमता के लिए 37एमएम अपसाईड डाउन फ्रंट सस्पेंशन है। इसके अलावा एक हाइड्रोफोम्र्ड हैंडलबार राइडिंग की सभी परिस्थितियों में बेहतर हैंडलिंग और स्थिरता को सुनिश्चित करता है। रेसिंग के डीएनए को आगे बढ़ाते हुए टीवीएस अपाचे आधुनिक टेक्नोलॉजीएरेस से प्रेरित डिज़ाइन एवं सटीक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट संयोजन पेश करती है। लुक की बात करें, तो मोटरसाइकल रैड एलॉय व्हील एवं नए ग्राफिक्स के साथ शानदार नए लुक में आती है। यह तीन कलर्स ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक एवं ग्रेनाईट ग्रे में उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button