आज समाचार

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह

शिलांग। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले ही मर्डर का प्लान बना लिया था। यह खुलासा मेघालय पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया है। शिलांग एसपी विवेक स्येम ने गुरुवार शाम को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि तीन आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलांग पहुंच गए थे।

राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची। यहां वह सात जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर गई। बता दें कि 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात हुई थी। दो जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम नौ जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button