आज समाचार
UPI पेमेंट पर दुकानदारों से चार्ज वसूलने की तैयारी

केंद्र सरकार दुकानदारों यानी मर्चेंट से 3000 रुपए से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने की तैयार में है। इसके लिए 0.3 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) दोबारा लागू किए जा सकते हैं। यानी आप 3,000 रुपए से ज्यादा का यूपीआई पेमेंट करते हैं, तो दुकानदार को बैंक को नौ रुपए तक फीस देनी होगी। नया नियम बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशनल खर्चों को देखते हुए लाया जा सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दो महीने के भीतर नए नियम लागू किए जा सकते हैं। हाल ही में पीएमओ, वित्त मंत्रालय और अन्य विभागों की बैठक हुई है। सभी स्टेकहोल्डर्स (बैंक, फिनटेक कंपनियां, एनपीसीआई) से चर्चा के बाद ही पॉलिसी लागू होगी।








