खेल

बीसीसीआई नहीं, क्रिकेट आस्ट्रेलिया रोहित-विराट को देगा ग्रैंड विदाई

नई दिल्ली। भारत की क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं होंगे। दोनों खिलाडिय़ों ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। भारत में उन्हें विदाई मैच नहीं मिला, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें शानदार विदाई देने की योजना बना रहा है। जब भारतीय टीम 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी, तब उन्हें विदाई दी जा सकती है। यह संभव है कि दोनों खिलाड़ी आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हों। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट का लंबा सीजन आने वाला है। भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज होगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने क्रिकेट में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खास तैयारी करने का इशारा किया है। इसमें कोहली और रोहित को खास विदाई देना भी शामिल हो सकता है। ग्रीनबर्ग ने कहा, लगभग दो दशकों में पहली बार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पूरे देश के हर राजधानी शहर और क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। हर शहर में हर खेल के लिए खास मार्केटिंग योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button