आज समाचार

अहमदाबाद विमान हादसे में 270 शव बरामद, शिनाख्त जारी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुये भीषण विमान हादसे में दुर्घटनास्थल से अब तक 270 शव बरामद किए गए हैं और उनकी शिनाख्त की जा रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि एक शव के डीएनए परीक्षण में पहचान पुष्ट होने के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने उसे परिजनों को सौंप दिया है।

अहमदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर खोजबीन में अब तक 270 शव मिले हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि इस त्रासदी में गुरुवार को अपराह्न 1.39 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग थे। उनमें से केवल एक यात्री जीवित बचा है। एयर इंडिया ने विमान में सवार 241 व्यक्तियों के दुर्घटना में मारे जाने की पुष्टि की है। विमान के हॉस्टल पर गिरने से उस समय हॉस्टल में मौजूद और आस-पास के कई लोग भी इस हादसे में हताहत हुये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button