आज समाचार

नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

अमृतसर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दौरान एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एऐनटीऐफ)बार्डर रेंज अमृतसर ने दो तस्करों को गिरफ़्तार करके सरहद पार से नारकोटिक्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है और उनके कब्ज़े में से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां दी। बताने योग्य है कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव धनो, खुर्द और मौजूदा समय निवासी गांव रत्न और अभिजीत सिंह उर्फ हैपी, निवासी गांव माहल और मौजूदा समय भल्ला कालोनी, छेहरटा, अमृतसर के निवासी के तौर पर हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किया गया मुलजिम गुरभेज पाकिस्तान आधारित तस्कर राणा के सीधा संपर्क में था और खेप की डिलीवरी के लिए तालमेल कर रहा था।

उन्होंने कहा कि अपनी गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले, पाक आधारित समगलर के साथ मिल कर इस हेरोइन की खेप को ड्रोन के द्वारा पहुंचाने का प्रबंध किया था और मुलजिम गुरभेज ने इस कार्यवाही में अपने अन्य साथियों समेत अभिजीत सिंह को भी शामिल किया था। डीजीपी ने कहा कि भरोसेयोग खुफिया जानकारी के आधार पर एएनटीएफ बार्डर रेंज अमृतसर की टीमों ने ख़ुफिया कार्यवाही की और दोनों मुलजिमों को उस समय गिरफ़्तार किया जब वह हेरोइन को आगे बेचने की कोशिश कर रहे थे। उनके कब्जे में से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के इलावा उनका स्कूटर भी जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button