आज समाचार

ऑनलाइन आवेदन को काउंटर शुरू, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को दी सुविधा, साइबर कैफे के चक्करों से छुटकारा

मोहाली

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डुप्लीकेट सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, ट्रांसक्रिप्ट और डब्ल्यूईएस के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग काउंटर शुरू किया है। शिक्षा बोर्ड ने जनता के लाभ के लिए प्रदान की जाने वाली डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, ट्रांसक्रिप्ट और डब्ल्यूईएस आदि सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। हालांकि, कई छात्र ऐसे हैं, जिन्हें इसकी जानकारी मुख्यालय आने के बाद ही मिलती है और उन्हें बाहर जाकर निजी साइबर कैफे से यह काम करवाना पड़ता है और इस काम के लिए कैफे मालिक मनमाने तरीके से पैसे वसूलते हैं।

इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पिछले कुछ समय से शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का फायदा बोर्ड से बाहर निजी कैफे मालिकों द्वारा उठाया जा रहा था और विद्यार्थियों से ऑनलाइन फार्म भरने के लिए भारी फीस वसूली जा रही थी। निजी कैफे मालिकों द्वारा ऑनलाइन फार्म भरने के नाम पर की जा रही इस लूट संबंधी मिली जानकारी के मद्देनजर विद्यार्थियों से एकल खिडक़ी पर व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने के बाद शिक्षा बोर्ड की एकल खिडक़ी पर अलग से काउंटर स्थापित किया गया है। इससे एक तरफ जहां विद्यार्थी समय की अनावश्यक बर्बादी से बच सकेंगे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें इस काउंटर पर बिना किसी अतिरिक्त फीस के ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा मिल सकेगी। शिक्षा बोर्ड द्वारा की गई इस पहल की विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button