हैडमास्टर को तुरंत बहाल करे सरकार, होशियारपुर में अध्यापक संघ और पेंशनरों ने हक के लिए उठाई मांग

होशियारपुर
प्रधान अध्यापक संघ होशियारपुर एवं पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी होशियारपुर के जिला उपाध्यक्ष प्रधान प्रिंस गढ़ीवाला वरिष्ठ नेता जगविंदर सिंह, गुरमुख सिंह बलाला ने कहा कि सरकार बर्खास्त किए गए 29 हेडमास्टरों को तुरंत बहाल करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमित करने की बजाय हेडमास्टरों को बर्खास्त कर दिया है जिसकी राजकीय अध्यापक संघ कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 परिवारों के पेट पर लात मारकर बहुत ही घिनौना काम किया है जो अस्वीकार्य है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें बर्खास्त किया जाए। हेडमास्टरों को तुरंत बहाल किया जाए अन्यथा उग्र संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ मास्टर सचिन गढ़दीवाला, लखवीर सिंह गढ़दीवाला, अनिल कुमार, जसविंदर सिंह, दीपक कौंडल, नवीन कपला, संजीव कुमार जौहर, रमनदीप सिंह, हरमीक सिंह मीका, नवतेज सिंह अरगोवाल, मलकीत सिंह, सुखविंदर सिंह गुरप्रीत सिंह, सचिन कुमार, संजीव कुमार, रमनदीप शर्मा, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।








