आज समाचार

आधार अपडेट के लिए अब सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे चेंज कर पाएंगे नाम-पता और फोन नंबर

आधार है तो सब कुछ है। देश में अगर कोई भी सरकारी या प्राइवेट काम करना है। कहीं अप्लाई करना है, फॉर्म भरना है, खाता खुलवाना है, एडमिशन लेनी है, जमीन खरीदनी या बेचनी है। यहां तक मोबाइल या सिम कार्ड खरीदना है। सारे कामों के लिए आधार नंबर जरूरी है। यानी कि कोई भी काम हो, आधार कार्ड होना जरूरी है, लेकिन दिक्कत तब आती है, जब आधार को अपडेट करना होता है, इसके लिए सरकार द्वारा अधिकृत सेंटर में ही जाना होता है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एक नया सिस्टम ला रहा है, जिससे आपको सेंटर जाने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एक ऐप के जरिए ही आधार को अपडेट कर सकेंगे। यानी कि नाम, पता इसी क्यूआर कोड पर आधारित ऐप के जरिए अपडेट हो जाएगा। इस ऐप के जरिए आप इलेक्ट्रॉनिक आधार शेयर कर सकेंगे। यह सारा काम क्यूआर कोड आधारित एप्लीकेशन के जरिए होगा।

क्या सुविधा मिलेगी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एक नया ऐप डिवेल्प कर रहा है। इस ऐप के जरिए नाम-पता, मोबाइल नंबर, फिंगर प्रिंट, बर्थ डेट अपडेट करना आदि शामिल हैं। इस ऐप से कई काम आसान हो जाएंगे। यह ऐप दसवीं का प्रमाण पत्र, मनरेगा कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पैन, पासपोर्ट या राशनकार्ड से संबंधित व्यक्ति की जानकारी ले लेगा। इसका फायदा यह होगा कि आपको किसी भी सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी जमा करवाने से छुटकारा मिल जाएगा। डिजिटल आधार कार्ड बन जाने से आप इसे कहीं भी शेयर कर सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यूआईडीएआई के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भुवनेश कुमार ने कहा है कि एजेंसी एक नया ऐप डिवेलप कर रही है। बताया जा रहा है कि नवंबर तक यह सुविधा मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button