आज समाचार

बठिंडा में युवक पर फायरिंग, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, वारदात के बाद फरार, इलाके में दहशत

सोमवार सुबह बठिंडा के थर्मल कॉलोनी के गेट नंबर 2 पर चाय पीने आए युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से युवक घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान बठिंडा निवासी ललित अरोड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि ललित सोमवार सुबह सैर के बाद चाय पीने थर्मल कॉलोनी के गेट पर पहुंचा था। जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। एसपी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चाय विक्रेता और आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की और जांच शुरू कर दी है।

घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने युवक पर लगातार छह से सात गोलियां चलाईं। दो गोलियां लगने से युवक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button