डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से बंद कमरे में की मुलाकात

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से एक बंद कमरे में मुलाकात की। यह अमरीकी इतिहास में पहली बार है जब किसी अमरीकी राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिक अधिकारियों के बिना ही व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख की मेजबानी की है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि मैंने आसिम मुनीर को इसलिए बुला रहा था, क्योंकि मैं उन्हें युद्ध में न जाने के लिए धन्यवाद देना चाहता था।
उन्होंने कहा कि इस आदमी ने पाकिस्तान की तरफ से इसे (भारत-पाकिस्तान लड़ाई) रोकने में अहम भूमिका निभाई। मैं उनसे मिलकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि ये दोनों समझदार व्यक्ति हैं, जिन्होंने परमाणु युद्ध को टालने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने ईरान को लेकर भी बयान दिया।








