आज समाचार
21 लोगों को ले जा रहे हॉट एयर बैलून में लगी आग, आठ की मौत

दक्षिण ब्राज़ील के सांता कैटरीना राज्य में 21 लोगों को ले जा रहे हॉट एयर बैलून के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई। सांता कैटरीना राज्य के गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। राज्य अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सुबह के समय उड़ान के दौरान पर्यटन के लिहाज से संचालित किए जाने वाले बैलून में आग लग गई। इसके बाद यह प्रिया ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 13 लोग बच गए और आठ की मौत हो गई।





