आज समाचार

चाची को भतीजे से हो गया इश्क, दोनों ने मंदिर में कर ली शादी

अब तो रिश्ते सिर्फ दिखावा हैं। इश्क का भूत ऐसा है कि रिश्तों की चिता जलाकर आग सेंकी जाती है। न उम्र देखी जाती है, न रिश्ते। मोहब्बत का भूत ऐसा चढ़ा है कि उतरने का नाम ही नहीं लेता। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चाची को भतीजे से प्यार हो गया और फिर मंदिर में जाकर शादी कर ली। हैरानी तो यह है कि उस महिला की साढ़े तीन साल की बच्ची भी है। मामला बिहार के जमुई जिला से है। जहां 24 साल की शादीशुदा औरत को अपने ही भतीजे से इश्क हो गया और अपने पति को तलाक देकर भतीजे से शादी कर ली। जानकारी के अनुसार जमुई जिला की 24 वर्षीय आयुषी कुमारी की वर्ष 2021 विशाल कुमार दुबे नामक युवक से शादी हुई।

दोनों का जीवन हंसी-खुशी चल रहा था। इस दौरान उनकी एक बेटी हुई, जो कि अब साढ़े तीन साल की है। इसी दौरान आयुषी का दिल अपने भतीजे सचिन दुबे पर आ गया और प्यार परवान चढऩे लगा। एक साल बीत गया। दोनों की कभी फोन पर बात होती, तो कभी आमने-सामने। इस नाजायज इश्क का पता युवती के पति को चल गया। फिर क्या था मामला तलाक तक पहुंच गया और फिर तलाक लेकर पति ने पत्नी की शादी अपने भतीजे से करवा दी। युवती आयुषी का कहना है कि वह अपने भतीजे को ही अब पति मानती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी। बेटी के बारे में युवती ने कहा कि वह अब अपने पिता के साथ रहेगी। इस शादी के देश भर में खूब चर्चे हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button