आज समाचार

Bullet 350 और Classic 350 का जलवा, जानिए कौन सी बाइक ज्यादा बिकी

जब बुलेट सडक़ पर चलता है, तो दुनिया रास्ता देती है। रॉयल एनफील्ड की बाइक्स हैं ही ऐसी। हर नौजवान की ड्रीम मोटसाइकिल रॉयल एनफील्ड ही है। कंपनी भी नौजवानों की पसंद के हिसाब से अपने मॉडल निकालती रहती है, लेकिन सबसे ज्यादा जो पसंद की जाती है, वह है बुलेट 350 और क्लासिक 350, इन बाइक्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। यही वजह है कि मई 2025 में बुलेट 350 की बिक्री में बेतहाश वृद्धि देखी गई है। मई में रॉयल एनफील्ड ने 17,279 बुलेट-350 बेची हैं, जो कि पिछले साल मई की तुलना में 85.16 प्रतिशत ज्यादा है।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है। दूसरी ओर क्लासिक 350 की 28,628 यूनिट्स बेची गई हैं, यानी कि क्लासिक ने टॉप पोजीशन हासिल की है। कंपनी ने मई में कुल 75,820 बाइक्स बेची हैं। कंपनी की दूसरी बाइक्स की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड की हिमालयन में 55 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। मई में 1489 हिमालयन बाइक्स बिकी हैं, जबकि मेट्योर की बिक्री भी पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत कम है। हालांकि कंपनी की सबसे सस्ती बाइक्स हंटर 350 की बिक्री पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बढ़ी है। कंपनी ने मई में कुल 15,972 हंटर बाइक्स बेची हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button