आज समाचार

Jalandhar सत्संग भवन में पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल

जालंधर : राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल पठानकोट बाईपास के पास स्थित सत्संग भवन में 1.30 बजे के करीब पहुंचे। बता दें कि, उनके आने की खबर सुबह से ही शहर में फैल गई थी।
जसदीप सिंह गिल ने वहां पर पहुंच कर सवाल जवाब का प्रोग्राम किया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब उनके द्वारा दिया गया। इसके बाद उन्होंने पंडाल में बैठी पूरी संगत को पैदल दर्शन दिए। इस दौरान भारी संख्या में संगत दर्शन के लिए पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button