आज समाचार

ईरान ने लिया बदला, कतर और इराक में अमेरिका के एयरबेस पर दागी मिसाइलें

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में कतर और इराक में उसके (अमेरिका) एयरबेस पर मिसाइलें दागी हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सरकारी मीडिया ने घोषणा की है कि ईरान ने अमेरिकी हमलों का कड़ा जवाब देना शुरू कर दिया है। ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कतर और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं।

उधर, कतर ने अमेरिका द्वारा संचालित अल उदीद अड्डे पर हमले की पुष्टि की है और इसे घोर अपराध बताते हुए कहा है कि वह सीधे जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है इस हमले के बाद कतर ने अस्थायी रूप से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है और अमेरिका तथा ब्रिटेन के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है गौरतलब है कि कतर में अल-उदीद एयरबेस पश्चिम एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यहां करीब 8,000 से 10,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। पेंटागन ने अल उदीद एयरबेस पर ईरान के हमले की पुष्टि की है। पेंटागन के मुताबिक ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि हमले में अभी तक किसी अमेरिकी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button