आज समाचार

AIIMS ऋषिकेश ने रचा इतिहास, युवक के पैर से 35 किलो के बोन ट्यूमर को सर्जरी कर हटाया

देहरादून। असाध्य बीमारियों के निदान के प्रति उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के चिकित्सकों ने अब एक ऐसी उपलब्धि प्राप्त की है, जो रिकॉर्ड बनने जा रही है। यहां चिकित्सकों की टीम एक 27 वर्षीय व्यक्ति के पैर से 35 किलो वजन के विशाल ट्यूमर को सर्जरी की मदद से हटाने में सफल रही। बहुत ही घातक रूप ले चुके इस कैंसर युक्त बोन ट्यूमर की सर्जरी की सफलता के पीछे संस्थान के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों का टीम वर्क और रोगी का मजबूत हौसला शामिल है। चिकित्सकों के अनुसार, इतने बड़े साईज के इस ट्यूमर की सफल सर्जरी अभी तक अपने देश में पहला रिकार्ड है।

जीवन बचने की उम्मीद छोड़ चुके उत्तर प्रदेश के संभल जिले के 27 वर्षीय सलमान के चेहरे में फिर से मुस्कान लौट आई है। एम्स, ऋषिकेश में हुए इलाज की वजह से इस रोगी को न केवल नया जीवन मिला बल्कि अब उसे शरीर में बढ़ रहे कैंसर ग्रसित ट्यूमर की पीड़ा भी नहीं झेलनी पड़ेगी। बकौल सलमान, बाएं पैर में हैरतअंगेज ढंग से बढ़ रहे ट्यूमर की बीमारी का पता उसे छह साल पहले लगा था। तब एक दिन नहाते हुए पहली बार उसे महसूस हुआ कि उसकी जांघ के आस-पास एक छोठी गांठ उभर आई है। समय बढ़ने पर धीरे-धीरे उसे उठने-बैठने में परेशानी होने लगी। मर्ज बढ़ने पर रोगी ने पहले मुरादाबाद और फिर दिल्ली के कई अस्पतालों के चक्कर काटे। दवाओं के साथ जांचें चलती रहीं लेकिन मर्ज न रूका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button