मोगा में 28 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मोगा
पुलिस द्वारा तीन विभिन्न मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के एएसआई रघुविंदर प्रसाद ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर अजीत वाल की दाना मंडी में एक युवक को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी लेने पर दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी अजीतवाल को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में थाना सिटी साउथ के एएसआई सरताज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान गांव झंडेवाला में जगदेव सिंह गोरा निवासी इंदिरा कॉलोनी मोगा को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी लेने पर दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान गांव नूरपुर हकीमां में जसपाल सिंह को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी लेने पर आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।








