आज समाचार

मजीठिया समर्थक लिए हिरासत में, मोहाली में धरना देने पर पुलिस की कार्रवाई, जमकर की नारेबाजी

मोहाली

ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बिक्रम मजीठिया को कोर्ट में पेश किए जाने से पहले बड़ी संख्या में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने अकाली कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस मौके पर अकाली कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सरकार खुलेआम धक्केशाही कर रही है।

इससे पहले बुधवार रात को मजीठिया के वकीलों ने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उनसे एक घंटे तक मुलाकात की। मजीठिया के वकील और पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने उनसे मुलाकात की और कहा कि विजिलेंस की हिरासत में मजीठिया पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। जबकि मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामला आय से अधिक संपत्ति का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button