आज समाचार

कोरियर कंपनी में नौकरी की तलाश में पहुंचा था युवक, मैनेजर ने किया मना तो मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कोरियर कंपनी में नौकरी की तलाश में पहुंचे एक युवक ने मैनेजर को गोली मार दी। घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मैनेजर खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मुताबिक हमलावर की पहचान हो गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यह घटना वाराणसी के चितइपुर थाना क्षेत्र के तहत नसीरपुर प्रज्ञापुरम कॉलोनी में पेश आई है। यहां एक युवक बीती रात को कोरियर कंपनी के गोदाम में पहुंचा। यहां युवक ने कंपनी के मैनेजर विकास तिवारी से नौकरी के सिलसिले में बात की। मैनेजर ने युवक को कहा कि कल आना। इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी होने लगी। हालांकि कुछ देर बाद युवक वहां से चला गया, लेकिन आधे घंटे बाद वह युवक फिर वापस आया और मैनेजर पर गोली चला दी।

गोली लगने से मैनेजर विकास घायल होकर गिर पड़ा। गोली उसके चेहरे पर लगी थी। वहीं, गोली चलाने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। गोदाम में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने घायल मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को भी घटना के संबंध में जानकारी दी। फिलहाल मैनेजर खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button