आज समाचार

किसानों की जमीन पर ‘आप’ की नजर, सुखबीर सिंह ने जड़े आरोप, 15 जुलाई से शुरू करेंगे संघर्ष

शिरोमणीअकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज किसानों के हितों की रक्षा के लिए 15 जुलाई को लुधियाना से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा 1995 के राज्य जमीन अधिग्रहण अधिनियम के तहत जबरदस्ती कोड़ी के भाव पर अधिग्रहित की जाने की योजना है, जिसका मकसद किसानों को लूटकर अपने स्वयं के खजाने को भरना है। यहां एक प्रेस कान्फें्रस को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि 158 गांवों की 40 हजार एकड़ जमीन कथित लैंड पूलिंग योजना के तहत एक्वायर की जा रही है, जो वास्तव में जमीन हड़पने की योजना है। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली लीडरशीप पार्टी के लिए 10 हजार करोड़ रुपए एकत्रित करना चाहती है। यही कारण है कि उन्होने केंद्रीय जमीन अधिग्रहण अधिनियम 2013 के बजाय पंजाब क्षेत्रीय टाउन प्लानिंग और विकास अधिनियम 1995 के तहत राज्य भर में 40 हजार एकड़ जमीन एक्वायर करने का फैसला किया है।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केंद्रीय जमीन अधिग्रहण अधिनियम ए-2013 में पुनर्वास योजना के अलावा कलेक्टर दर से चार गुना ज्यादा मुआवाज देने की बात कही गई थी। जबकि 1995 के पंजाब अधिनियम ने आप सरकार को जमीन अधिग्रहण से बाहर रखने के साथ.साथ अधिग्रहित जमीन को पटटे पर देने, नीलामी करने यां आवंटित करने की छूट दी थी। उन्होने कहा कि यह सब 10 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे अधिग्रहण की योजना दिल्ली के बिल्डरों के साथ मीटिंग करने के बाद बनाई गई, जिन्होंने पंजाब के अलग-अलग शहरों में जमीन की अपनी आवश्यकता के बारे आप सरकार को बताया था। सरकार इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है, चाहे वह 1995 के पंजाब अधिनियम की धारा 56 के तहत जमीन अधिग्रहण से छूट देना हो यां राज्य अधिनियम की धारा 43 के तहत अपने चहेते लोगों को नीलामीए पटटे यां आवंटन की अनुमति देना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button